Home
Class 11
BIOLOGY
निम्नलिखित में से कौन-सा गलत रूप में सुम...

निम्नलिखित में से कौन-सा गलत रूप में सुमेलित है?

A

जेमा धानी-मार्केशिया

B

द्विक़शामिक चलबीजाणु-भूरे शैवाल

C

एककशाभिक युग्मक - पॉलिसाइफोनिया

D

एककोशिकीय जीव - क्लोरेला

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

पॉलिसाइफोनिया लाल शैवाल होते हैं। इनमें अण्डयुग्मको प्रकार का लैंगिक जनन पाया जाता है। नर जनन अंग या लघुबीजाणुधानी अकशाभिकीय नर युग्मक उत्पन्न करते हैं। भूरे शैवाल में लैंगिक जनन समयुग्मकी, विषयमुग्मकी व अण्डयुग्मको प्रकार के पाए जाते हैं। समयुग्मकी व विषमयुग्मकी में दोनों युग्मक गतिशील होते हैं, जबकि अण्डयुग्मकी में केवल नर युग्मक होता है। इन चल युग्मकों में दो भिन्न आकार के पार्श्व सिरे पर कशाभिकाएँ पायी जाती हैं। क्लोरेला एककोशिकीय शैवाल है। ये हरे शैवाल के क्लोरोफाइटा वर्ग से सम्बन्धित है। मार्केशिया में पृष्ठीय सतह पर जेमा धानी पाई जाती है। इनमें कार्यिक प्रवर्धन हेतु जेमा पाए जाते हैं।
Promotional Banner