Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्न में से कौन-सा कथन उत्प्रेरक के सन्...

निम्न में से कौन-सा कथन उत्प्रेरक के सन्दर्भ में सही नहीं है?

A

यह अग्र व पश्च अभिक्रिया को समान सीमा तक उत्प्रेरित करता है।

B

यह अभिक्रिया के `DeltaG` को परिवर्तित करता है।

C

यह ऐसा पदार्थ होता है जो अभिक्रिया के साम्य स्थिरांक को परिवर्तित नहीं करता है।

D

यह अभिकारकों एक उत्पादों के मध्य सक्रियण ऊर्जा को कम करके एक वैकल्पिक क्रियाविधि प्रदान करता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

उत्प्रेरक की विशेषतायें
(i) यह अग्र एवं पश्च दोनों अभिक्रियाओं को समान मात्रा में उत्प्रेरित करता है, क्योंकि यह सक्रियण ऊर्जा को घटाता है, अतः दोनों अभिक्रियाओं की दर बढ़ा देता है।
(ii) चूँकि, अभिक्रिया का अभिकारकों तथा उत्पाद की सान्द्रता का सम्बन्ध है, अत: उत्प्रेरक गिब्स ऊर्जा को नहीं बदलता है, क्योंकि यह अभिक्रिया की लब्धि से सम्बद्ध होता है। अतः गिब्स ऊर्जा, अभिक्रिया में उत्प्रेरक मिलाने पर परिवर्तित नही होती है।
`DeltaG=-RT` In Q
जहाँ,Q = अभिक्रिया लब्धि
(iii) यह अभिक्रिया की साम्य को नहीं बदलता है, क्योंकि साम्य स्थिरांक भी सान्द्रता पर निर्भर होता है।
(iv) यह अभिकारक व उत्पाद के मध्य सक्रियण ऊर्जा को कम करके एक वैकिल्पक क्रियाविधि प्रदान करता है।
Promotional Banner