Home
Class 12
CHEMISTRY
कार्बोक्सिलिक अम्लों के क्वथनांक समतुल्य...

कार्बोक्सिलिक अम्लों के क्वथनांक समतुल्य आण्विक द्रव्यमान वाले ऐल्डिहाइडों, कीटोनों तथा यहाँ तक कि ऐल्कोहॉलों से उच्चतर होते हैं। यह किसके कारण होता है।

A

कार्बोक्सिलिक अम्लों का अधिक संगुणन वाण्डर वाल्स आकर्षण बलों के द्वारा होता है।

B

कार्बोक्सिलेट आयन के बनने से

C

अन्तः आण्विक हाइड्रोजन बन्ध बनने से

D

अन्तराआण्विक हाइड्रोजन बन्ध बनने से

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

कार्बोक्सिलिक अम्लों का क्वथनांक ऐल्डिहाइड, कीटोन तथा तुलनात्मक अणुभार के ऐल्कोहॉलों से भी अधिक होता है। क्योंकि इनका जल के साथ अन्तराण्विक-हाइड्रोजन बन्ध इस सीमा तक प्रबल होता है कि इनके अणु संगुणित अवस्था में पाए जाते हैं।

वाष्प अवस्था में हाइड्रोजन-आबन्ध पूर्णतया विखण्डिता नहीं होते हैं। वास्तव में वाष्प अवस्था या अप्रोटॉनीकृत विलायकों में अधिकांश कार्बोक्सिलिक अम्ल द्विगुणित अवस्था में रहते हैं।
Promotional Banner