Home
Class 12
CHEMISTRY
[Ni(CO)(4)] संकुल की ज्यामिति एवं चुम्बक...

`[Ni(CO)_(4)]` संकुल की ज्यामिति एवं चुम्बकीय गुण है

A

वर्ग समतली ज्यामिति एवं अनुचुम्बकीय

B

चतुष्फलकीय ज्यामिति एवं प्रतिघुम्बकीय

C

वर्ग समतली ज्यामिति एवं प्रतिचुम्बकीय

D

चतुष्फलकीय ज्यामिति एवं अनुचुम्बकीय

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

`sp^(3)`- संकरण युक्त संकर चतुष्फलकीय होते हैं, जबकि `dsp^(2)` युक्त संकर वर्ग-समतलीय होते हैं। संकरों का चुम्बकीय गुण, अनुचुम्बकीय तथा प्रतिचुम्बकीय होना क्रमश: अयुग्मित इलेक्ट्रानों की उपस्थिति या अनुपस्थिति पर निर्भर करता है।
NI का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `(Z = 28), [Ar]3d^(8)4s^(2)` है।
`[Ni(CO)_(4)]` में co (उदासीन लिगैण्ड) की उपस्थिति के कारण Ni की ऑक्सीकरण संख्या .0. है।

CO, क्योंकि एक प्रबल क्षेत्र लिगैण्ड है, यह Ni के अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों को युग्मित कर देता है।

इसमें कोई अयुग्मित इलेक्ट्रॉन नहीं है, अत: `Ni(CO)_(4)` प्रतिचुम्बकीय है तथा इसकी ज्यामिति चतुष्फलकीय है।
Promotional Banner