Home
Class 12
CHEMISTRY
प्रथम कोटि एवं द्वितीय कोटि अभिक्रियाओं ...

प्रथम कोटि एवं द्वितीय कोटि अभिक्रियाओं में सही विभिन्नता है

A

प्रथम कोटि की अभिक्रिया को उत्प्रेरित किया जा सकता है, द्वितीय कोटि की अभिक्रिया को उत्प्रेरित नहीं किया जा सकता है

B

प्रथम कोदि की अभिक्रिया की अर्द्ध-आयु `[A]_(0)` पर निर्भर नहीं है, द्वितीय कोटि की अभिक्रिया की अर्द्ध-आयु `[A]_(0)` निर्भर है

C

प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग अभिकारक की सान्द्रताओं पर निर्भर नहीं करता है, द्वितीय कोटि की अभिक्रिया का वेग अभिकारक की सान्द्रताओं पर निर्भर करता है

D

प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग अभिकारक की 'सान्द्रताओं पर निर्भर करता है, द्वितीय कोटि की अभिक्रिया का वेग अभिकारक की सान्द्रताओं पर निर्भर नहीं करता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए, अभिक्रिया की दर अभिकारक की सान्द्रता की प्रथम घात के समानुपाती होती है।
`A to B` के लिए,
दर `=-(d[A])/(dt)=k[A]` [यहाँ,k = स्थिरांक]
अर्द्ध-आयु `(t_(1//2))=(0.693)/(k)`
`:.` प्रथम कोटि की अभिक्रिया की दर, अभिकारक की सान्द्रता पर निर्भर करती है तथा अर्द्ध-आयु अभिकारक की प्रारम्भिक सान्द्रता `[A]_(0)` पर निर्भर नहीं करती है। द्वितीय कोटि की अभिक्रिया के लिए, अभिक्रिया की दर अभिकारक की सान्द्रता की द्वितीय घात के समानुपाती होती है।
`A to B` के लिए,
दर `=k[A]^(2)`
अर्द्ध-आयु `(t_(1//2))=(1)/(k[A]_(0)]`
`:.` द्वितीय कोटि की अभिक्रिया की दर, अभिकारक की सान्द्रता पर निर्भर करती है तथा अर्द्ध-आयु, `[A]_(0)` पर भी निर्भर करती है।
Promotional Banner