Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्न में से कौन-सा कथन ठोस उत्प्रेरक के...

निम्न में से कौन-सा कथन ठोस उत्प्रेरक के बारे में है?

A

समान अभिकारक अलग-अलग उत्प्रेरकों का उपयोग करते हुए भिन्न-भिन्न उत्पाद देते हैं।

B

उत्प्रेरक, अभिक्रिया काम नहीं बदलते हैं।

C

अभिक्रिया को उत्प्रेरित करने के लिए उत्प्रेरक की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है।

D

एक ठोस उत्प्रेरक की उत्प्रेरकीय सक्रियता रासायनिक अधिशोषण की क्षमता पर निर्भर नहीं करती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A, B

(a) समान अभिकारक अलग-अलग उत्प्रेरकों का उपयोग करके अलग-अलग उत्पाद देते हैं। भिन्न-भिन्न उत्प्रेरक भिन्न-भिन्न विशिष्ट कार्यों । से अभिक्रिया को विशिष्ट उत्पाद की ओर बढ़ाते हैं। जैसे `H_2` और `CO` के साथ प्रारम्भ करते हैं और अलग-अलग उत्प्रेरकों का उपयोग करते हुए हमें भिन्न-भिन्न उत्पाद प्राप्त होते हैं।
(i) `CO(g) + 3H_2(g) overset(Ni)to CH_4(g) + H_2O(g)`
(ii) `CO(g) + 2H_2(g) underset(Cr_3 O_3) overset(Cu//ZnO)to CH_3OH(g)`
(iii) `CO(g) + H_2(g) overset(Cu)to HCHO(g)`
(b) उत्प्रेरक अभिक्रिया के `DeltaH` को नहीं बदलता, क्योंकि अभिक्रिया का `DeltaH` अभिकारकों और उत्पादों की एन्थैल्पी के बीच का अन्तर है, इसलिए यह उत्प्रेरित अभिक्रिया के दौरान नहीं बदलता है |
Promotional Banner