Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है। धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ संसार को चाहे कितना मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ जरा भी आकर्षण नहीं है, उसके मोद और आकर्षण की वस्तु तो बुझी हुई आशाएँ और मिटी हुई स्मृतियाँ और टूटे हुए हृदय के आँसू हैं। जिस दिन इन विभूतियों में उसका प्रेम न रहेगा, उस दिन वह कवि न रहेगा। दर्शन जीवन के इन रहस्यों से केवल विनोद करता है। कवि उनमें लय हो जाता है।
लेखक के अनुसार अच्छे कवि में किस गुण का होना आवश्यक है?

A

दार्शनिकता

B

धर्म के प्रति आस्था

C

विद्वान्

D

एक श्रेष्ठ चिन्तक

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

लेखक के अनुसार अच्छे कवि में दार्शनिकता के गुण का होना आवश्यक है। दार्शनिक (दर्शनशास्त्र से सम्बन्धी) होने की अवस्था दार्शनिकता कहलाती है।
Promotional Banner