Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है। धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ संसार को चाहे कितना मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ जरा भी आकर्षण नहीं है, उसके मोद और आकर्षण की वस्तु तो बुझी हुई आशाएँ और मिटी हुई स्मृतियाँ और टूटे हुए हृदय के आँसू हैं। जिस दिन इन विभूतियों में उसका प्रेम न रहेगा, उस दिन वह कवि न रहेगा। दर्शन जीवन के इन रहस्यों से केवल विनोद करता है। कवि उनमें लय हो जाता है।
लेखक ने बुझी हुई आशाओं, मिटी हुई स्मृतियों और टूटे हुए हृदय के आंसुओं को क्या माना है?

A

कवि का विकर्षण

B

कवि के आकर्षण का केन्द्र

C

जीवन का सत्य

D

साधारण व्यक्ति का आकर्षण

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

लेखक द्वारा बुझी हुई आशाओं, मिटी हुई स्मृतियों और टूटे हुए हृदय के आंसुओं को कवि के आकर्षण का केन्द्र माना गया है, क्योंकि यही आकर्षण उन्हें कविता की रचना हेतु प्रेरित करता है।
Promotional Banner