Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
जिसे संसार दुःख कहता है, वही कवि के लिए सुख है। धन और ऐश्वर्य, रूप और बल, विद्या और बुद्धि, ये विभूतियाँ संसार को चाहे कितना मोहित कर लें, कवि के लिए यहाँ जरा भी आकर्षण नहीं है, उसके मोद और आकर्षण की वस्तु तो बुझी हुई आशाएँ और मिटी हुई स्मृतियाँ और टूटे हुए हृदय के आँसू हैं। जिस दिन इन विभूतियों में उसका प्रेम न रहेगा, उस दिन वह कवि न रहेगा। दर्शन जीवन के इन रहस्यों से केवल विनोद करता है। कवि उनमें लय हो जाता है।
कवि जीवन के किन पक्षों से उद्वेलित होकर काव्य रचना करता है?

A

भौतिक सुख सुविधाओं से आकर्षित होकर

B

जीवन की समस्याओं और दःखों को स्वयं में लीन करके

C

दार्शनिक तत्त्वों का ज्ञान प्राप्त करके

D

जीवन की समस्याओं से पलायन करके

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

कवि जीवन की समस्याओं और दुःखों को स्वयं में लीन करके काव्य रचना करता है। कवि हेतु काव्य रचना के साधनों का कार्य जीवन की विडम्बनाएँ व दुःख हैं।
Promotional Banner