Home
Class 14
HINDI
हमारे देश के त्यौहार चाहे धार्मिक दृष्टि...

हमारे देश के त्यौहार चाहे धार्मिक दृष्टि से मनाये जा रहे है या नए वर्ष के आगमन के रूप में फसल की कटाई एवं खलिहानो में भरने की ख़ुशी में हो या महापुरुषों की याद में सभी दसह की राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान करते है। ये त्यौहार जनमानस में उल्लास, उमंग एवं खुशहाली भर देते है, ये हमारे अंदर देश-भक्ति एवं गौरव की भावना के साथ-साथ, विश्व-बंधुत्व एवं समन्वय की भावना भी भरते है। इनके द्वारा महापुरुषों के उपदेश हमे इस बात की याद दिलाते है कि सदविचार एवं सद्भावना द्वारा ही हम प्रगति की ओर बढ़ सकते है। इन त्यौहारों के माध्यम से हमे यह भी संदेश मिलता है कि वास्तव में धर्मो का मूल लक्ष्य एक है। केवल उस लक्ष्य तक पहुंचने के तरीके अलग है।
'देशभक्ति' में कौन-सा समास है?

A

तत्पुरुष समास

B

द्विगु समास

C

कर्मधारय समास

D

द्वन्द्व समाज

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

देशभक्ति = .देश के लिए भक्ति. में समास तत्पुरुष समास है। सम्प्र्दान तत्पुरुष समास में सम्प्र्दान कारक की विभक्ति .के लिए. लुप्त हो जाती है।
Promotional Banner