Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर...

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए।
मैं दिखाना चाहती हूँ कि हम आलोचनात्मक शिक्षाशास्त्र के जरिए चीजों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं करते, क्योंकि अब तो यही चलन बन गया है। हम आमतौर पर कहते हैं अरे, सिखने का कितना खुशनुमा माहौल है और देखो, बच्चे कैसे-कैसे प्रयोग कर रहे हैं, वगैरह। मगर अब ये खुशनुमा ढंग से सीखना भी एक ढर्रा बन गया है। हम अकसर सोचते हैं कि बस कोई गतिविधि करना ही काफी है, भले ही वो बिलकुल निरर्थक हों, भले ही बच्चे उसके जरिए कुछ न सिख रहे हों। बस गतिविधियाँ करवाने की महामारी मची हुई है। आज हमारे यहॉँ यही हालात हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस विषय में एक नए सिरे से सोचना चाहिए। बेशक, गतिविधि का महत्त्व है मगर, बच्चों को वो चीजें मत दिखाइए जो बाद में आनी हैं। मसलन, उन्हें नम्बर लाइन सिखाकर उसके आधार पर टाइम लाइन कि बात मत कीजिए। हर चीज को एक सन्दर्भ में कीजिए। इसकी वजह यह है कि बच्चे इसी तरह सीखते हैं। संख्याएँ सन्दर्भ से ही आती हैं। संख्या एक बहुत अमूर्त धारणा है। एक बच्चे के लिए 'दो' समझना अमूर्त बात है। वह कैसे समझेगा कि किसी चीज के 'दो' होने का क्या मतलब है ?
बच्चों के लिए क्या मुश्किल है ?

A

संख्या जैसी अमूर्त अवधारणा को समझना

B

गतिविधियों का महत्त्व समझना

C

संख्याओं के महत्त्व को समझना

D

गतिविधियों के माध्यम से सीखना

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्राथमिक स्तर के बच्चे को किसी बात को अमूर्त रूप से समझाने में अत्यधिक कठिनाई होती है, क्योंकि उसे यह पता नहीं होता कि वास्तव में उसका .अर्थ. या .व्यावहारिक उपयोग. क्या है। यदि बच्चे को .दो. की संख्या को समझाया जा रहा है, तो उसे व्यावहारिक रूप अर्थात् मूर्त रूप में समझाना जरूरी है तभी वह संख्या जैसी अमूर्त अवधारणा को समझ कर सकेगा।
Promotional Banner