Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम...

नीचे दिए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए।
देखिए, यह सिर्फ सिद्धान्त की बात नहीं है, यह तो हमारे अनुभवों और व्यवहार से भी दिखाई दे रही है। आज क्या स्थिति है ? शिक्षा में हमने बहुत प्रगति की है। पहले बहुत कम स्कुल थे, अब हर गाँव में और हर मोहल्ले में स्कुल हैं। बहुत दूरस्थ इलाके में भी स्कुल खुल चुके हैं, लेकिन उन स्कूलों में जो शिक्षा मिल रही है वह नाममात्र की शिक्षा मिल रही है। पाँचवीं पास हो जाएँगे, छठी, आठवीं में बच्चा पहुँच जाएगा लेकिन उनकी लिखने, पढ़ने और हिसाब करने की योग्यता बहुत कमजोर है। यह क्यों हो रहा है ? इसलिए हो रहा है कि इस देश में जितने पैसे वाले लोग हैं, उन्होंने अपनी व्यवस्था अलग बना ली है और उसको अब इस बात की परवाह नहीं है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हो रही है या नहीं। कितने शिक्षक हैं, क्या व्यवस्था है, शिक्षक आता है या नहीं, ये चीजें है जिनसे उनको कोई मतलब नहीं है
गद्यांश के अनुसार बच्चों कि बेहतर शिक्षा के लिए

A

अधिक स्कूल खोले जाने चाहिए

B

शिक्षा व्यवस्था में से पैसे वाले लोगों को निकल देना चाहिए

C

बच्चों, शिक्षकों और पूरी शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाना चाहिए

D

बच्चों को अधिक समय तक पढ़ाना चाहिए

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

गद्यांश के अनुसार बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षण कार्य में संलग्न सभी शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों एवं शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
Promotional Banner