Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर...

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए
महाभारत में कृष्ण से सम्बद्ध आख्यान भी हैं और प्रसिद्ध काव्य भगवद्गीता भी। गीता के दर्शन के अलावा, इस अन्य में शासन कला और सामान्य रूप से जीवन के नैतिक और आचार सम्बन्धी सिद्धान्तों पर जोर दिया गया है। धर्म की इस बुनियाद के बिना न सच्चा सुख मिल सकता है और न समाज में एका रह सकता है। इसका लक्ष्य है
लोकमंगल, किसी विशेष वर्ग का नहीं बल्कि पूरे विश्व का। लेकिन धर्म स्वयं साक्ष है और सत्य-निष्ठा, अहिंसा आदि जैसे कछ बनियादी सिद्धान्तों को छोड़कर खुद समय और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ये सिद्धान्त टिकाऊ है और अपरिवर्तनशील भी, परन्तु इसके अलावा धर्म, जो कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का सम्मिश्रण है, समय के साथ बदलता है। अहिंसा पर यहाँ और दूसरी जगहों पर भी जो बल दिया गया है, वह दिलचस्प है, क्योंकि अहिंसा और किसी अच्छे मकसद के लिए संघर्ष करने में प्रत्यक्ष रूप से कोई विरोध नहीं दिखाई पड़ता। पूरे महाकाव्य का केन्द्र एक विराट युद्ध है।
धर्म किस प्रकार सापेक्ष है?

A

यह समुदायों के अनुसार बदलता रहता है

B

यह निरन्तर बदलता रहता है

C

यह समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहता है

D

यह अपरिवर्तनीय है

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

प्रायः मानव धर्म समय और परिस्थिति के साथ बदलता रहता है, किन्तु उसका मौलिक सिद्धान्त नियत रहता है।
Promotional Banner