Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
वर्तमान मेरे लिए और मुझ जैसे बहुत-से और लोगों के लिए मध्ययुगीनता, भयंकर गरीबी एवं दुर्गति और मध्य वर्ग की कुछ-कुछ सतही आधुनिकता का विचित्र मिश्रण है। मैं अपने वर्ग और अपनी किस्म के लोगों का प्रशंसक नहीं था, फिर भी भारतीय संघर्ष में नेतृत्व के लिए मैं निश्चित रूप से मध्य वर्ग की ओर देखता था। यह मध्य वर्ग स्वयं को बंदी और सीमाओं में जकड़ा हुआ महसूस करता था और खुद तरक्की और विकास करना चाहता था। अंग्रेज़ी शासन के ढाँचे के भीतर ऐसा न कर पाने के कारण उसके भीतर विद्रोह की एक चेतना पनपी। लेकिन यह चेतना उस ढाँचे के खिलाफ नहीं जाती थी जिसने हमें रौंद दिया था। ये उस ढाँचे को बनाए रखना चाहते थे और अंग्रेजों को हटाकर उसका संचालन करना चाहते थे। ये मध्य वर्ग के लोग इस हद तक इस ढाँचे की पैदाइश थे कि उसे चुनौती देना या उसे उखाड़ फेंकने का प्रयास करना इनके बस की बात नहीं थी।
मध्यवर्ग में विद्रोही चेतना का कारण था

A

मध्य वर्ग साम्राज्यवाद विरोधी था

B

मध्य वर्ग राष्ट्रवादी था

C

मध्य वर्ग अंग्रेज़ों को विस्थापित करके शासन संचालन चाहता था

D

उपरोक्त सभी

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

मध्य वर्ग स्वयं को अंग्रेज़ों से जकड़ा हुआ महसूस करता था इसलिए यह वर्ग उन्हें उखाड़ फेंककर स्वयं शासन का संचालन करना चाहता था। यही मध्य वर्ग में विद्रोही चेतना का प्रमुख कारण था।
Promotional Banner