Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे दिए ग...

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
कला और जीवन का सम्बन्ध अन्योन्याश्रित है। कलाकार, कल्पना और यथार्थ का समन्वय कर समाज के समक्ष आदर्श रूप प्रस्तुत करता है। इसी कारण जीवन का कला के स्वरूप पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलाकार जीवन के यथार्थ रूप को ही चित्रित नहीं करता, वरन् वह आदर्श रूप को भी प्रस्तुत करता है। इस प्रकार जीवन का कला पर और कला का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलावाद अर्थात् कला के लिए सम्बन्धी विचारों में जीवन के लिए उपयोगी कला ही श्रेयस्कर मानी गई है।
'कला और जीवन अन्योन्याश्रित है' का तात्पर्य है

A

जीवन में दोनों उपयोगी हैं

B

किसी अन्य तत्त्व पर आश्रित हैं

C

एक-दूसरे पर आश्रित हैं

D

एक-दूसरे से पृथक् हैं

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

गद्यांश के अनुसार, कला और जीवन अन्योन्याश्रित हैं, इसका तात्पर्य यह है कि वे एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
Promotional Banner