Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे दिए ग...

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
कला और जीवन का सम्बन्ध अन्योन्याश्रित है। कलाकार, कल्पना और यथार्थ का समन्वय कर समाज के समक्ष आदर्श रूप प्रस्तुत करता है। इसी कारण जीवन का कला के स्वरूप पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलाकार जीवन के यथार्थ रूप को ही चित्रित नहीं करता, वरन् वह आदर्श रूप को भी प्रस्तुत करता है। इस प्रकार जीवन का कला पर और कला का जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। कलावाद अर्थात् कला के लिए सम्बन्धी विचारों में जीवन के लिए उपयोगी कला ही श्रेयस्कर मानी गई है।
कौन-सी कला श्रेष्ठ मानी गई है?

A

जो कलावाद पर आधारित हो

B

जो जीवनोपयोगी हो

C

जो कल्पना पर आधारित हो

D

जो प्रकृति का चित्रण करती हो

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

गद्यांश की अन्तिम पंक्ति में स्पष्ट किया गया है कि जीवन के लिए उपयोगी कला ही श्रेयस्कर है। अतः जीवनोपयोगी कला श्रेष्ठ मानी गयी है
Promotional Banner