Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित वि...

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
बाल-मस्तिष्क की प्रकृति की यह माँग होती है कि बच्चे का बौद्धिक विकास विचारों के स्त्रोत के पास हो। दूसरे शब्दों में, यह ठोस, वास्तविक बिम्बों के बीच और सर्वप्रथम प्रकृति की गोद में हो, जहाँ बच्चा ठोस बिम्ब को देखे, सुने और फिर उसका विचार इस बिम्ब के बारे में प्राप्त सूचना के 'संसाधन' के काम में लगे। जब बच्चे को प्रकृति से दूर रखा जाता है, जब बच्चा पढ़ाई के पहले दिन से ही केवल शब्दों के रूप में सारा ज्ञान और बोध पता है, तो उसके मस्तिष्क की कोशिकाएँ जल्दी ही थक जाती हैं और अध्यापक द्वारा प्रस्तुत काम को निभा नहीं पाती और इन कोशिकाओं को तो अभी विकसित, सशक्त, सुदृण होना है। यहीं पर उस बात का कारण छिपा है - बच्चा चुपचाप बैठा अध्यापक की आँखों में ऑंखें डेल देखता है, मनो बड़े ध्यान से सुन रहा हो, लेकिन वास्तव में वह एक शब्द भी नहीं समझ पाता, क्योंकि बच्चे को नियमों पर सोच-विचार करना पड़ता है और ये सब अमूर्त सामान्यीकृत बातें होती हैं।
बच्चों को प्रकृति के निकट रखने की बात क्यों की गई है ?

A

बच्चे अपनी इन्द्रियों के माध्यम से बिम्ब बनाते हैं

B

बच्चे को सबसे ज्यादा विचार प्राकृतिक वातावरण में ही आते हैं

C

प्रकृति में शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है

D

प्रकृति का हरा-भरा वातावरण बच्चों को आकर्षित करता है।

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

बच्चों को जब प्रकृति के निकट रखा जाता है, तब वह अपनी इन्द्रियों से एक ठोस बिम्ब को देख, सुन व विचार कर सकता है।
Promotional Banner