Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित वि...

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
बाल-मस्तिष्क की प्रकृति की यह माँग होती है कि बच्चे का बौद्धिक विकास विचारों के स्त्रोत के पास हो। दूसरे शब्दों में, यह ठोस, वास्तविक बिम्बों के बीच और सर्वप्रथम प्रकृति की गोद में हो, जहाँ बच्चा ठोस बिम्ब को देखे, सुने और फिर उसका विचार इस बिम्ब के बारे में प्राप्त सूचना के 'संसाधन' के काम में लगे। जब बच्चे को प्रकृति से दूर रखा जाता है, जब बच्चा पढ़ाई के पहले दिन से ही केवल शब्दों के रूप में सारा ज्ञान और बोध पता है, तो उसके मस्तिष्क की कोशिकाएँ जल्दी ही थक जाती हैं और अध्यापक द्वारा प्रस्तुत काम को निभा नहीं पाती और इन कोशिकाओं को तो अभी विकसित, सशक्त, सुदृण होना है। यहीं पर उस बात का कारण छिपा है - बच्चा चुपचाप बैठा अध्यापक की आँखों में ऑंखें डेल देखता है, मनो बड़े ध्यान से सुन रहा हो, लेकिन वास्तव में वह एक शब्द भी नहीं समझ पाता, क्योंकि बच्चे को नियमों पर सोच-विचार करना पड़ता है और ये सब अमूर्त सामान्यीकृत बातें होती हैं।
इस गद्यांश के आधार पर आप अपनी कक्षा में क्या करेंगे ?

A

बच्चों के मस्तिष्क को प्रखर बनाने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे और बच्चों से करवाएँगे

B

ऐसे अनुकूल वातावरण का निर्माण करेंगे, जहाँ बच्चों को इन्द्रिय अनुभव के अवसर मिल सकें

C

बच्चों को मैदान, वन-बाग की सैर कराएँगे

D

बच्चों पर सीखने का बोझ नहीं डालेंगे

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

गद्यांश में दी गई समस्या बाल-मस्तिष्क पर केन्द्रित है। इसके अन्तर्गत अध्यापक और बच्चों के मध्य कक्षा में एक विशिष्ट सम्बन्ध स्थापित होता है। यदि अध्यापक के द्वारा दिया गया सारा ज्ञान बच्चे को समझ में आ जाता है, तो उसका सिर्फ एक ही कारण हो सकता है की कम-से-कम शाब्दिक ज्ञान और प्राकृतिक मॉडल का अधिकाधिक दृश्य-श्रव्य मॉडल।
Promotional Banner