Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित वि...

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
एक धनी युवक सन्त के पास यह पूछने के लिए गया कि उसे अपने जीवन में क्या करना चाहिए। सन्त उसे कमरे की खिड़की तक ले गए और उससे पूछा, ''तुम्हें काँच के परे क्या दिख रहा है?'' ''सड़क पर लोग आ जा रहे है और एक बेचारा गरीब व्यक्ति भीख माँग रहा है।''
इसके बाद सन्त ने उसे एक दर्पण दिखाया और पूछा, '' अब इस दर्पण में देखकर बताओ कि तुम क्या देखते हो।'' ''इसमें मैं खुद को देख रहा हूँ।''
''ठीक है, दर्पण में तुम दूसरों को नहीं देख सकते। तुम जानते हो कि खिड़की में लगा काँच और यह दर्पण एक ही मूल पदार्थ से बने है।
तुम स्वयं की तुलना काँच के इन दोनों रूपों से करके देखो। जब यह साधारण है तो तुम्हें सभी दिखते हैं और उन्हें देखकर तुम्हारे भीतर करुणा जागती है और जब काँच पर चाँदी का लेप हो जाता है, तो तुम केवल स्वयं को देखने लगते हो।''
''तुम्हारा जीवन भी तभी महत्त्वपूर्ण बनेगा जब तुम अपनी आँखों पर लगी चाँदी की परत को उतार दो।''
सन्त ने युवक को काँच और दर्पण क्यों दिखाए?

A

युवक को स्वयं का असली चेहरा दिखाने के लिए

B

यह समझने में युवक की मदद करने के लिए कि उसे क्या करना चाहिए

C

काँच और दर्पण के मूल पदार्थ के बारे में बताने के लिए

D

सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के प्रति दया भाव जाग्रत करने के लिए

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

जब युवक ने सन्त से यह पूछा कि उसे क्या करना चाहिए तो इसके लिए सन्त ने दर्पण देखने को कहा जिससे कि उसे यह समझ में आ जाए कि उसे भविष्य में कैसा कार्य करना चाहिए?
Promotional Banner