Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित वि...

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
एक धनी युवक सन्त के पास यह पूछने के लिए गया कि उसे अपने जीवन में क्या करना चाहिए। सन्त उसे कमरे की खिड़की तक ले गए और उससे पूछा, ''तुम्हें काँच के परे क्या दिख रहा है?'' ''सड़क पर लोग आ जा रहे है और एक बेचारा गरीब व्यक्ति भीख माँग रहा है।''
इसके बाद सन्त ने उसे एक दर्पण दिखाया और पूछा, '' अब इस दर्पण में देखकर बताओ कि तुम क्या देखते हो।'' ''इसमें मैं खुद को देख रहा हूँ।''
''ठीक है, दर्पण में तुम दूसरों को नहीं देख सकते। तुम जानते हो कि खिड़की में लगा काँच और यह दर्पण एक ही मूल पदार्थ से बने है।
तुम स्वयं की तुलना काँच के इन दोनों रूपों से करके देखो। जब यह साधारण है तो तुम्हें सभी दिखते हैं और उन्हें देखकर तुम्हारे भीतर करुणा जागती है और जब काँच पर चाँदी का लेप हो जाता है, तो तुम केवल स्वयं को देखने लगते हो।''
''तुम्हारा जीवन भी तभी महत्त्वपूर्ण बनेगा जब तुम अपनी आँखों पर लगी चाँदी की परत को उतार दो।''
''अब इस दर्पण में देखकर बताओ कि तुम क्या देखते हो।'' यह वाक्य है

A

मिश्र वाक्य

B

विधानवाचक वाक्य

C

सरल वाक्य

D

संयुक्त वाक्य

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

.अब इस दर्पण में देखकर बताओ कि तुम क्या देखते हो?..
उपरोक्त एक मिश्र वाक्य में .कि, जो, वह, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, जिधर, उधर, अगर, यदि, तो. आदि शब्द हों तो वह मिश्र वाक्य होता है।
Promotional Banner