Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर ...

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
  एक संस्कृत व्यक्ति किसी नई चीज की खोज करता है, किन्तु उसकी सन्तान को वह अपने पूर्वज से अनायास प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नये, तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी सन्तान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन । जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता। एक आधुनिक उदाहरण लें। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धान्त का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था। आज के युग का भौतिक विज्ञान का विद्यार्थी न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण से तो परिचित है ही, लेकिन उसके साथ उसे और भी अनेक बातों का ज्ञान प्राप्त है, जिनसे शायद न्यूटन अपरिचित ही रहा। ऐसा होने पर भी हम आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को न्यूटन की अपेक्षा अधिक सभ्य भले ही कह सकें, पर न्यूटन जितना संस्कृत नहीं कह सकते।
'न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए। 

A

गुरुत्वाकर्षण बल न्यूटन ने खोजा ।

B

न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की

C

न्यूटन के द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की गई

D

उपरोक्त में से कोई नहीं

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

न्यूटन के द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की गई।
Promotional Banner