Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर ...

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। विद्याभ्यासी पुरुष को साथियो का अभाव कभी नहीं रहता। उसकी कोठरी में सदा ऐसे लोगों का वास रहता है, जो अमर हैं। वे उसके प्रति सहानुभूति प्रकट करने और उसे समझाने के लिए सदा प्रस्तुत रहते हैं। कवि, दार्शनिक और विद्वान जिन्होंने प्रकृति के रहस्यों का उद्घाटन किया है और बड़े-बड़े महात्मा, जिन्होंने आत्मा के गूढ़ रहस्यों की थाह लगा ली है, सदा उसकी बातें सुनने और उसकी शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्यत रहते हैं। बिना किसी उद्देश्य के सरसरी तौर पर पुस्तकों के पन्ने उलटते जाना अध्ययन नहीं है। लिखी हुई बातों को विचारपूर्वक पूर्णरूप से हृदय से ग्रहण करने का नाम अध्ययन है। प्रत्येक स्त्री-परुष को । अपने पढ़ने का उद्देश्य स्थित कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे मुख्य बात यह है कि पढ़ना नियमपूर्वक हो अर्थात् इसके लिए नित्य का समय उपयुक्त होता है।
(अध्ययन- निबन्ध, रामचन्द्र शुक्ल)
  कौन-सा शब्द 'प्र' उपसर्ग लगाकर नहीं बना है?

A

प्रश्न

B

प्रगति

C

प्रयुक्त

D

प्रसिद्ध

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्रश्न में .प्र. उपसर्ग नहीं है। 
प्र + गति = प्रगति
  प्र+ युक्त = प्रयुक्त
प्र+ सिद्ध = प्रसिद्ध
तीनों शब्दों का निर्माण .प्र. उपसर्ग के मेल से हुआ है।
Promotional Banner