Home
Class 14
HINDI
अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि...

अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आधुनिक कही जाने वाली आज की दुनिया आखिर कैसे संचालित हो रही है | हालाँकि हरेक देश के पास इसकी कोई-न-कोई आधिकारिक व्याख्या जरुर है कि वे कैसे और किन संदर्भो में आधुनिक हो रहे है | लेकिन इस बारे में मेरा कहना है कि आधुनिकता को समझने के लिए जरुरी है कि आप अपने अन्दर झाँक सके | इससे आपको पता चलेगा कि आधुनिकता कि राह पर बढ़ने के लिए समाज को किन चीजो कि जरुरत होती है | बेशक, आज हर कोई मॉडर्न होना चाहता है, लेकिन आधुनिकता की राह उतनी स्पष्ट नही है, जितनी वह मानी जाती है | इसीलिय मैं यह बात बार-बार कहता हूँ कि पश्चिमी समाज कभी-कभी आधुनिक नही रहे | पश्चिम के पास एकमात्र उल्लेखनीय चीज है साइंस, जिसमे उसके तरक्की की लेकिन जिन साइंटिस्टो के बलबूते वहाँ आधुनिकता का परचम लहराया जाता है, खुद वे साइंटिस्ट अपने कल्चर में उलझे रहते है | उनका यह कल्चर आधुनिकता का झंडाबरदार है | यह भी नही कहा जा सकता है कि उनके कल्चर पर दूसरी संकृतियो और लोकाचारो का असर नही हुआ होगा | अगर यह असर हुआ है तो सिर्फ वही आधुनिक क्यों कहा जाए ?
Q. हर देश ने

A

आधुनिक होने के अपने अर्थ और मानदंड तय किए है

B

आधुनिक होने की समान व्याख्या की है

C

अपने द्वारा निर्धारित मानदंडो को सही नही कहा है

D

अपने-आप को आधुनिक साबित किया है

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

हर देश ने आधुनिक होने के अपने-अपने अर्थ और मानदण्ड तय किए है |
Promotional Banner