Home
Class 14
HINDI
अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि...

अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आधुनिक कही जाने वाली आज की दुनिया आखिर कैसे संचालित हो रही है | हालाँकि हरेक देश के पास इसकी कोई-न-कोई आधिकारिक व्याख्या जरुर है कि वे कैसे और किन संदर्भो में आधुनिक हो रहे है | लेकिन इस बारे में मेरा कहना है कि आधुनिकता को समझने के लिए जरुरी है कि आप अपने अन्दर झाँक सके | इससे आपको पता चलेगा कि आधुनिकता कि राह पर बढ़ने के लिए समाज को किन चीजो कि जरुरत होती है | बेशक, आज हर कोई मॉडर्न होना चाहता है, लेकिन आधुनिकता की राह उतनी स्पष्ट नही है, जितनी वह मानी जाती है | इसीलिय मैं यह बात बार-बार कहता हूँ कि पश्चिमी समाज कभी-कभी आधुनिक नही रहे | पश्चिम के पास एकमात्र उल्लेखनीय चीज है साइंस, जिसमे उसके तरक्की की लेकिन जिन साइंटिस्टो के बलबूते वहाँ आधुनिकता का परचम लहराया जाता है, खुद वे साइंटिस्ट अपने कल्चर में उलझे रहते है | उनका यह कल्चर आधुनिकता का झंडाबरदार है | यह भी नही कहा जा सकता है कि उनके कल्चर पर दूसरी संकृतियो और लोकाचारो का असर नही हुआ होगा | अगर यह असर हुआ है तो सिर्फ वही आधुनिक क्यों कहा जाए ?
Q. लेखक के अनुसार आधुनिक होने के लिए क्या जरुरी है ?

A

आधुनिकता की निश्चित परिभाषा

B

स्वयं का विश्लेषण

C

साइंस में तरक्की करना

D

अपनी संस्कृति का संरक्षण

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

लेखक के अनुसार आधुनिक होने के लिए स्वयं का विश्लेषण करना जरुरी है क्योंकि गधांश में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि जब हम अपने-आप में झाँक लेंगे तो निश्चित रूप से हमें पता चल जाएगा कि आधुनिकता के लिए किन चीजो की जरुरत होती है |
Promotional Banner