Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए।
यदि हम सुनने के साथ-साथ सुनाते भी हैं, अर्थात् वार्तालाप भी करते हैं तो बातें याद रहने की सम्भावना काफी अधिक रहती है। इसलिए भाषण तो हमें याद नहीं रहते, परन्तु वार्तालाप हम भूलते नहीं हैं। सुनने के लिए पुराना भूलना भी जरूरी है। बुद्धि के पास वह शक्ति है जिससे वह सुनी हुई बातों का सार निकालकर बाकी विस्तार को भुला देती है, तभी हम नई बातें सुन सकते हैं। दो कान इसलिए हैं कि सुनने को इतना कुछ है कि एक कम पड़ता है। प्रकृति ने हमें मुख एक ही दिया है इसलिए कि सुनो ज्यादा, बोलो कम सामने वाले की बात से ध्यान सुनना एक प्रकार की गतिविधि है।
सुनने की कला आज दुर्लभ होती जा रही है। शोध बताते हैं कि हम जितना सुनते हैं, उसका मात्र 20% ही हमें याद रहता है। सुनी बातों में से तीन दिन बाद केवल 10% ही याद रहता है। इसके अलावा सुनने और समझने के बीच हमारा पूर्वाग्रह, पूर्व जानकारी, पूर्व अर्जित ज्ञान भी प्रभाव डालता है।
लेखक के अनुसार क्या महत्त्वपूर्ण है ?

A

सुनना

B

ध्यान से सुनना

C

ध्यान से सुनकर सारतत्व ग्रहण करना

D

सुनकर याद रखना

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

ध्यान से सुनकर सारतत्त्व ग्रहण करना लेखक के अनुसार महत्त्वपूर्ण है।
Promotional Banner