Home
Class 14
HINDI
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपू...

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पदिए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बच्चे और खिलौने का सम्बन्ध सदैव से ही रहा है। हम यह भी कह सकते हैं कि खिलौनों के बिना हम बच्चों की दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते। चाहे हम बच्चों को खिलौने खरीदकर दें या न दें, बच्चे अपने लिए किसी-न-किसी चीज़ (चाहे वे टूटे-फूटे डिब्बे हों या इसी तरह की अन्य सामग्री) को खिलौने की शक्ल दे ही देते हैं।
बच्चों को एकदम छुटपन से ही मुँह से या खिलौनों से अजीबों-गरीब आवाजें निकालकर हम बहलाते हैं और बच्चे बहल भी जाते हैं। यही बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, खुद भी चीज़ों को जोड़-तोड़कर खिलौने बनाने में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का खूब इस्तेमाल करते हैं। इसलिए भी यह जरूरी हो जाता है कि बच्चों की इस रचनात्मक ऊर्जा को उभारने के लिए उन्हें भरपूर मौके दिए जाएँ।
पहले हम गौर करें कि बच्चे अपने रोजमर्रा के जीवन में । कौन-कौन-सी चीजें बनाते हैं? इसके लिए अगर हम अपने अतीत में गोता लगाएँ और अपने बचपन की दुनिया में झाँकें, तो तरह-तरह के खिलौनों का खजाना हमारी स्मृति में से निकलकर आता है-ढेर सारी माचिस की खाली डिब्बियों को बिल्कुल सरल तरीके से जोड़कर बनती रेलगाड़ी, कागज़ से बनाई जाने वाली ढेरों चीजें जैसे नाव, हवाई जहाज, तितली, नाग आदि क्या-क्या नहीं बनाते थे, इन सब से।
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं

A

खिलौने बनाने में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करने लगते हैं

B

चीज़ों को तोड़कर खिलौने बनाने लगते हैं

C

उन्हें टूटे-फूटे डिब्बे पसन्द नहीं आते

D

उनका खिलौनों के प्रति आकर्षण समाप्त होने लगता है

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं वैसे-वैसे वे खिलौने बनाने में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करने लगते हैं।
Promotional Banner