Home
Class 14
HINDI
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपू...

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पदिए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बच्चे और खिलौने का सम्बन्ध सदैव से ही रहा है। हम यह भी कह सकते हैं कि खिलौनों के बिना हम बच्चों की दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते। चाहे हम बच्चों को खिलौने खरीदकर दें या न दें, बच्चे अपने लिए किसी-न-किसी चीज़ (चाहे वे टूटे-फूटे डिब्बे हों या इसी तरह की अन्य सामग्री) को खिलौने की शक्ल दे ही देते हैं।
बच्चों को एकदम छुटपन से ही मुँह से या खिलौनों से अजीबों-गरीब आवाजें निकालकर हम बहलाते हैं और बच्चे बहल भी जाते हैं। यही बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, खुद भी चीज़ों को जोड़-तोड़कर खिलौने बनाने में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का खूब इस्तेमाल करते हैं। इसलिए भी यह जरूरी हो जाता है कि बच्चों की इस रचनात्मक ऊर्जा को उभारने के लिए उन्हें भरपूर मौके दिए जाएँ।
पहले हम गौर करें कि बच्चे अपने रोजमर्रा के जीवन में । कौन-कौन-सी चीजें बनाते हैं? इसके लिए अगर हम अपने अतीत में गोता लगाएँ और अपने बचपन की दुनिया में झाँकें, तो तरह-तरह के खिलौनों का खजाना हमारी स्मृति में से निकलकर आता है-ढेर सारी माचिस की खाली डिब्बियों को बिल्कुल सरल तरीके से जोड़कर बनती रेलगाड़ी, कागज़ से बनाई जाने वाली ढेरों चीजें जैसे नाव, हवाई जहाज, तितली, नाग आदि क्या-क्या नहीं बनाते थे, इन सब से।
बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा को उभारने के लिए

A

सारा टूटा-फूटा सामान दे देना चाहिए

B

उन्हें खिलौने बनाने का औपचारिक प्रशिक्षण देना चाहिए

C

घर का सारा सामान उन्हें दे देना चाहिए

D

अनुपयोगी परन्तु सुरक्षित सामान दे सकते हैं

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा को उभारने के लिए अनुपयोगी किन्तु सुरक्षित सामान दे सकते हैं।
Promotional Banner