Home
Class 10
BIOLOGY
क्या सभी पौधों में बीज होते हैं ? ऐसे पौ...

क्या सभी पौधों में बीज होते हैं ? ऐसे पौधे जिनमें बीज नहीं बनते उनके नए संतति कैसे बनते होंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नहीं, सभी पौधों में बीज नहीं होते हैं। ऐसे पौधे जिनमें बीज नहीं बनते उनके नए संतति (नए पौधे) वर्धी प्रजनन विधि द्वारा बनते हैं। इस विधि द्वारा नए संतति (नए पौधे) बिना बीज के उत्पन्न किया जाता है। पौधों के वर्धी प्रजनन विधियाँ निम्न हैं -
(1) स्तरीकरण दाब कलम-पौधों या वृक्षों पर शाखाओं के उत्पन्न होने के पश्चात् उस भाग को काटकर नए पौधों को तैयार करने की विधि को दाब कलम/स्तरीकरण कहते हैं।
(2) कलम लगाना-पौधों में जड़, मूलवृन्त, तना या पत्ती का भाग जिसे यदि काटकर अनुकूल माध्यम से एवं उपयुक्त वातावरण में लगा दिया जाय तो वह नई जड़ें व कलिकाएँ उत्पन्न करके पैतृक पौधे के समान पौधा बन जाता है। वह कलमी पौधा व प्रक्रिया कलम लगाना कहलाता है। उदाहरण-गुलाब की कलम लगाना।
(3) दाब कलम-कुछ पौधों जैसे-स्ट्राबेरी, ब्लैक बेरी, रैस्पबेरी आदि में स्वत: नये पौधे निकलते हैं। इनमें दाब कलम द्वारा प्रवर्धन आसान व सस्ती होती है। दाब कलम द्वारा सेब, अमरूद आदि में व्यावसायिक स्तर पर प्रबंधन किया जाता है।
(4) गूंटी लगाना-दाब कलम की विधियों में गूंटी काफी प्रचलित विधि है, इसमें वृक्षों/पौधों की ऊपरी शाखाओं में जड़ उत्पन्न कर नये पौधे तैयार किये जाते हैं। इसके लिये उपयुक्त शाखा की ऊपरी छाल अलग कर उसमें मांस, घास व जड़ें उत्पन्न करने में सहायक रसायन से उपचार कर पॉलिथीन पट्टी व सुतली से बाँध देते हैं। कुछ समय बाद इस स्थान पर जड़े उत्पन्न होने लगती हैं इसके बाद इसे मुख्य पौधे की शाखा से अलग कर लेते हैं। इस तरह नया पौधा तैयार हो जाता है।
(5) उपरोपण-इसमें पौधे के किसी एक भाग को दूसरे पौधे पर इस प्रकार प्रत्यारोपण कर दिया जाता है कि दोनों एक साथ जुड़कर एक पौधे की भाँति वृद्धि करें। सामान्यतः उपरोपण में एक पौधे के मूलमंत्र व दूसरे पौधों के प्ररोह तंत्र के अंग आपस में मिलकर नया पौधा विकसित कर लेते हैं। इसे उपरोपण या कलम बन्ध कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैविक प्रक्रियाएँ - प्रजनन, वृद्धि और परिवर्धन

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|10 Videos
  • जैविक प्रक्रियाएँ - नियंत्रण एवं समन्वय

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|12 Videos
  • जैविक प्रक्रियाएँ -पोषण ,परिवहन ,श्वसन एवं उत्सर्जन

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न |38 Videos
NAVBODH-जैविक प्रक्रियाएँ - प्रजनन, वृद्धि और परिवर्धन-अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
  1. क्या सभी पौधों में बीज होते हैं ? ऐसे पौधे जिनमें बीज नहीं बनते उनके न...

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य में जनन कोशिकाएँ कहाँ बनती हैं ? सचित्र समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. वाइरस या जीवाणु कोशिका का नामांकित चित्र बनाएँ।

    Text Solution

    |

  4. डायलिसिस प्रक्रिया को समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. रन्धों के खुलने एवं बंद होने की क्रियाविधि के परासरण सिद्धांत को समझाइ...

    Text Solution

    |

  6. विखण्डन क्या है ? अमीबा में द्विखण्डन की क्रियाविधि को समझाइये।

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में अलैंगिक प्रजनन विधि के नाम लिखिए- हाइड्रा, प्लेनेरिया...

    Text Solution

    |

  8. वर्धी प्रजनन क्या है?

    Text Solution

    |

  9. पुनरुद्भवन किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  10. बीजाणु किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  11. मुकुलन क्या है ?

    Text Solution

    |