Home
Class 10
PHYSICS
ओम के नियम को अपने शब्दों में लिखो और V ...

ओम के नियम को अपने शब्दों में लिखो और V तथा I के बीच ग्राफ खींचकर दोनों के संबंध को स्थापित करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ओम के नियम - सन् 1827 में जॉर्ज साइमन ओम ने प्रयोग द्वारा पता लगाया कि किसी चालक के सिरों पर लगाये गये विभवान्तर और उसमें बहने वाली धारा के मध्य एक निश्चित संबंध होता है, जिसे उन्होंने एक नियम के रूप में प्रतिपादित किया। इस नियम के अनुसार, किसी चालक की भौतिक अवस्था (जैसे-लम्बाई, ताप आदि) में परिवर्तन न हो तो उसमें प्रवाहित होने वाली धारा, उसके सिरों पर लगाये गये विभवान्तर के अनुक्रमानुपाती होती है। यदि किसी चालक के सिरों पर लगाया गया विभवान्तर V हो और बहने वाली धारा I हो तो इस नियमानुसार,
`V prop I`
या `V=RI" " ...(1)`
जहाँ R एक नियतांक है जिसे चालक का प्रतिरोध कहते हैं।
समी. (1) को निम्न प्रकार से भी लिख सकते हैं -
`R=(V)/(I)`
या प्रतिरोध `=("विभवान्तर")/("धारा")`
यदि विभवान्तर 1 वोल्ट, धारा 1 ऐम्पियर में हो तो प्रतिरोध 1 ओम के बराबर होता है।
1 ओम `=("1 वोल्ट")/("1 ऐम्पियर")`
V तथा I के बीच ग्राफ -
Promotional Banner