Home
Class 10
PHYSICS
दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्य...

दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्यास समान हैं, किसी विद्युत् परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर पार्श्वक्रम में संयोजित किए जाते हैं। श्रेणीक्रम में तथा पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात क्या होगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हम यह जानते हैं कि “श्रेणीक्रम में संयोजित परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा, समान्तर क्रम में संयोजित परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा का एक चौथाई होता है।"
दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्यास समान हैं, का श्रेणीक्रम में संयोजित परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा तथा समान्तर क्रम में संयोजित परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा का अनुपात अर्थात्
`("श्रेणीक्रम में संयोजित परिपथ की ऊष्मा की मात्रा")/("समान्तर क्रम में संयोजित परिपथ की ऊष्मा की मात्रा")`
`=((1)/(4))/(1)=(1)/(4) xx (1)/(1)=(1)/(4)`
`=1:4` होगा।
Promotional Banner