Home
Class 10
PHYSICS
अपने घरों में विद्युत् धारा के ऊष्मीय प्...

अपने घरों में विद्युत् धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर कार्य करने वाले उपकरणों की सूची बनाकर चर्चा करें कि किस प्रकार कार्य करते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घरों में विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर कार्य करने वाले उपकरणों में विद्युत् प्रेस, हीटर, विद्युत् टोस्टर, जलतापक (गीजर), ओवन तथा विद्युत् बल्ब आदि हैं।
कार्य-इन सभी उपकरणों में प्राय: नाइक्रोम (निकिल, क्रोमियम, मैंगनीज तथा लोहा का मिश्र धातु) का तार होता है। जब इन उपकरणों को विद्युत् स्रोत से जोड़ते हैं तो नाइक्रोम के तार में ऊष्मा उत्पन्न होती है। विद्युत् बल्बों में प्रकाश उत्पन्न करने के लिए जब विद्युत् बल्ब में लगे टंगस्टन धातु के फिलामेंट (या तंतु) में विद्युत् धारा भेजते हैं तो वह गरम हो जाता है तथा प्रकाश उत्पन्न करता है।
Promotional Banner