Home
Class 10
PHYSICS
किसी दण्ड चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को भौगो...

किसी दण्ड चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को भौगोलिक उत्तर की ओर रखकर चुम्बकीय बल रेखाएँ खींचने सम्बन्धी प्रयोग का वर्णन बिन्दु के अन्तर्गत कीजिए-
प्रयोग विधि

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रयोग विधि – (i) ड्रॉइंग बोर्ड पर सफेद कागज बिछाकर उसके चारों कोनों पर बोर्ड पिन लगा देते हैं। (ii) एक छड़ चुम्बक लेकर उसे बोर्ड से काफी दूर हटा देते हैं तथा दिशा सूचक चुम्बकीय सुई को कागज के मध्य में रखकर उत्तर-दक्षिण दिशा ज्ञात कर लेते हैं। (iii) कागज के बीच चुम्बक को इस प्रकार रखते हैं कि उसका उत्तरी ध्रुव उत्तर दिशा की ओर रहे। (iv) कागज पर चुम्बक की सीमा रेखा पेन्सिल से और ड्रॉइंग बोर्ड की सीमा रेखा मेज पर चॉक से खींच लेते हैं। (v) अब चुम्बक के उत्तरी ध्रुव के पास एक बिन्दु लगाया तथा दिक्-सूची चुम्बकीय सुई को इस प्रकार रखा कि सुई का दक्षिणी ध्रुव उस बिन्दु से संपाती हो जाये । सुई के उत्तरी ध्रुव के पास पेन्सिल से बिन्दु लगाते हैं। (vi) दिक् सूची को फिर से हटाकर इस प्रकार रखें कि इसका दक्षिणी ध्रुव इस नये बिन्दु से संपाती हो जाये तथा सुई के उत्तरी ध्रुव के पास पेंसिल से बिन्दु लगाते हैं। (vii) इसी क्रिया को दोहराते हुए चुम्बक के दक्षिणी ध्रुव तक पहुँच जाते हैं। इन सभी बिन्दुओं को मिलाने से एक वक्र बनता है, जो चुम्बकीय बल रेखाएँ कहलाती है। इसकी दिशा चुम्बक के उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर होती है। (viii) इसी विधि से चुम्बक के उत्तरी ध्रुव के पास समान दूरी पर निशान लगाकर अनेक बल रेखाएँ खींच लेते हैं। इसी प्रकार चुम्बक के दक्षिणी ध्रुव से भी बल रेखाएँ खींच लेते हैं। (ix) पर्याप्त बल रेखाएँ खींच लेने के बाद चुम्बक के दोनों ओर उसकी निरक्षीय पर ऐसा क्षेत्र प्राप्त होता है, जो वक्रीय चतुर्भुज के आकार का होता है। चुम्बकीय सुई को इन क्षेत्रों में रखकर उस बिन्दु की स्थिति ज्ञात कर लेते हैं, जिस पर चुम्बकीय सुई प्रत्येक दिशा में ठहर जाती है। यही उदासीन बिन्दु की स्थिति होगी।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. किसी दण्ड चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को भौगोलिक उत्तर की ओर रखकर चुम्बकीय ...

    Text Solution

    |

  2. परमाणु के नाभिक की खोज एवं संघटन|मोजले का प्रयोग

    Text Solution

    |

  3. चुंबकीय क्षेत्र की अवधारणा | लॉरेंज बल | आर्स्टेड का प्रयोग

    Text Solution

    |

  4. परमाणु के नाभिक की खोज एवं संघटन||मोजले का प्रयोग

    Text Solution

    |

  5. चुम्बकीय क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता | एक अकेले चुम्बकीय ध...

    Text Solution

    |

  6. बिन्दु द्रव्यमानों के समूह के कारण किसी बिन्दू पर गुरुत्वाकर्षण बल | न...

    Text Solution

    |

  7. एक अकेले चुम्बकीय ध्रुव के कारण चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता | चुम्बकीय...

    Text Solution

    |

  8. हीरोन के सूत्र के प्रयोग से किसी त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करना

    Text Solution

    |

  9. टोरिसेली का प्रयोग #!#बरनोली प्रमेय के उदाहरण

    Text Solution

    |