Home
Class 10
PHYSICS
लेंस की अभिसारी एवं अपसारी प्रकृति की व्...

लेंस की अभिसारी एवं अपसारी प्रकृति की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि प्रकाश की कुछ समानान्तर किरणें मुख्य अक्ष से किसी कोण पर लेंस पर पड़े तो इस स्थिति में किरणें फोकल प्लेन पर किसी बिन्दु से गुजरती नजर आयेगी अर्थात् अभिसारित होती है (उत्तल लेंस में) तथा अपसरित होती प्रतीत होगी (अवतल लेंस में)।
अर्थात् उत्तल लेंस प्रकाश किरणों को मुख्य अक्ष की ओर मोड़ देता है जिससे प्रकाश किरणें अभिसारित होती है। अत: उत्तल लेंस अभिसारी प्रकृति की होती है। इसके विपरीत अवतल लेंस, प्रकाश किरणों को मुख्य अक्ष से दूर हटा देता है जिससे प्रकाश किरणें अपसरित होती प्रतीत होती है। अतः अवतल लेंस अपसारी प्रकृति की होती है।
Promotional Banner