Home
Class 10
PHYSICS
लेंस से संबंधित चिन्ह परिपाटी लिखिए।...

लेंस से संबंधित चिन्ह परिपाटी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लेंसों की चिन्ह परिपाटी के अनुसार दूरियाँ नापने के लिये निम्नलिखित नियम हैं-
(i) समस्त दूरियाँ लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से मुख्य अक्ष के साथ-साथ नापी जाती हैं।
(ii) आपतित किरण की दिशा में नापी गयी दूरियाँ धनात्मक तथा आपतित किरण की दिशा के विपरीत नापी गयी दूरियाँ ऋणात्मक होती हैं अर्थात् बायीं ओर से प्रकाश किरणें आने पर बायीं ओर की सभी दूरियाँ ऋणात्मक एवं दायीं ओर की दूरियाँ धनात्मक मानी जाती हैं।
(iii) मुख्य अक्ष के लम्बवत् वस्तु तथा प्रतिबिंब की लम्बाइयाँ मुख्य अक्ष के ऊपर की ओर धनात्मक तथा मुख्य अक्ष के नीचे की ओर ऋणात्मक होती हैं।
(iv) प्रकाश किरणें सदैव बायीं ओर से (अर्थात् धनात्मक X-अक्ष की दिशा में चलती हुई) आपतित ली जाती है।
Promotional Banner