Home
Class 10
PHYSICS
गोलीय दर्पण से प्रतिबिंब रचना के नियम लि...

गोलीय दर्पण से प्रतिबिंब रचना के नियम लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गोलीय दर्पण से प्रतिबिंब रचना के नियम निम्न हैं-
1. गोलीय दर्पण पर जो किरणें मुख्य अक्ष के समान्तर आपतित होती है वे परावर्तन के पश्चात्-
(अ) अवतल दर्पण में फोकस बिन्दु से होकर जाती है।
(ब) उत्तल दर्पण में फोकस से आती हुई प्रतीत होगी।

2.गोलीय दर्पण पर जो किरणें- (अ) अवतल दर्पण में मुख्य फोकस से होकर आपतित होती है वे परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समानांतर हो जाती है।
(ब) उत्तल दर्पण में मुख्य फोकस की दिशा में जाती हुई दिखती है, वे परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समांतर हो जाती है।

3. हम जानते हैं कि जब आपतित किरण सतह के अभिलंब दिशा में आपतित होती है, तो वह उसी दिशा में परावर्तित हो जाती है। इसलिये गोलीय दर्पण पर जो किरणें-
(अ) अवतल दर्पण में वक्रता केन्द्र से होकर आपतित होती है वे परावर्तन के पश्चात् उसी मार्ग में वापस लौट आती है।
(ब) उत्तल दर्पण में वक्रता केन्द्र की दिशा में जाती हुई दिखती है, वे परावर्तन के पश्चात् उसी मार्ग में वापस लौट आती है।

(4) गोलीय दर्पण में जब प्रकाश किरण ध्रुव पर आपतित होती है, तब वह आपतन कोण के बराबर परावर्तन कोण बनाते हुए परावर्तित हो जाती है। इस स्थिति में P बिन्दु पर मुख्य अक्ष अभिलंब है।
Promotional Banner