Home
Class 10
PHYSICS
गोलीय दर्पणों के उपयोग लिखिए।...

गोलीय दर्पणों के उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) अवतल दर्पणों के उपयोग-
अवतल दर्पणों का उपयोग सामान्यतः टॉर्च, सर्चलाइट तथा वाहनों के अग्रदीपों (Headlights) में प्रकाश का शक्तिशाली समांतर किरण पुंज प्राप्त करने के लिये किया जाता है।
इन्हें प्रायः चेहरे का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिये शेविंग दर्पणों के रूप में उपयोग किया जाता है। दंत विशेषज्ञ अवतल दर्पणों का उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिये करते हैं। सौर भट्टियों में सूर्य के प्रकाश को केन्द्रित करने के लिये बड़े अवतल दर्पणों का उपयोग किया जाता है।
(ब) उत्तल दर्पणों के उपयोग-उत्तल दर्पणों का उपयोग सामान्यत: वाहनों के पश्च-दृश्य दर्पणों के रूप में किया जाता है। ये दर्पण वाहन के पार्श्व (Side) में लगे होते हैं तथा इनमें ड्राइवर अपने पीछे के वाहनों को देख सकते हैं जिससे वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें।
Promotional Banner