Home
Class 7
BIOLOGY
संक्षिप्त जानकारी दीजिए- (क) लैंगिक प्...

संक्षिप्त जानकारी दीजिए-
(क) लैंगिक प्रजनन, (ख) अलैंगिक जनन, (ग) परागण

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(क) लैंगिक प्रजनन-लैंगिक जनन में नर एवं मादा जनकों की आवश्यकता होती है | पौधों तथा जंतुओं दोनों में लैंगिक जनन होते हैं | पौधों में लैंगिक जनन नर जनन इकाई पुंकेसर तथा मादा जनन इकाई स्त्रीकेसर के द्वारा होता है | जंतुओं में लैंगिक जनन नर जनन इकाई शुक्राणु तथा मादा जनन इकाई अण्डाणु के द्वारा होता है | उदाहरण-कुत्ता, बिल्ली, भिण्डी बेशरम का फूल, इत्यादि |
(ख) अलैंगिक जनन-अलैंगिक जनन में केवल एक ही जनक की आवश्यकता होती है | अलैंगिक जनन की प्रमुख विधियाँ हैं-
द्वि-विखण्डन, मुकुलन, बीजाणुओं द्वारा, कायिक जनन तथा पुनर्जनन अथवा पुनरुदभवन | उदाहरण-अमीबा, हाइड्रा, आलू, गन्ना इत्यादि |
(ग) परागण-जब किसी पुष्प के पुंकेसर से परागकण निकलकर उसी पुष्प या उसी जाति के किसी अन्य पुष्प के स्त्रीकेसर के वर्तिकाग्र पर पहुँचते हैं, तो इस क्रिया को परागण कहते हैं | उदाहरण-भिंडी, धतूरा का फूल इत्यादि में यह क्रिया होती है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सजीवों में प्रजनन

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|7 Videos
  • सजीवों में प्रजनन

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • सजीवों में प्रजनन

    NAVBODH|Exercise अभ्यास के प्रश्न (सही/गलत )|6 Videos
  • सजीवों में पोषण

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-)|5 Videos
  • सजीवों में श्वसन

    NAVBODH|Exercise वस्तुनिष्ट प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए)|5 Videos