बच्चों के सम्पूर्ण विकास एवं रचनात्मक शिक्षा प्रदान करने हेतु कक्षा का वातावरण ऐसा होना चाहिए। जिसमें बच्चों को सोचने की शक्ति को प्रोत्साहित किया जा सके। ऐसा करने के लिए शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों को किसी विषय पर अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करें।