Home
Class 14
CDP
बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के सन्दर्भ ...

बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी पियाजे की संरचना है?

A

स्कीमा

B

अवलोकन अधिगम

C

अनुबन्धन

D

प्रबलन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

स्कीमा से तात्पर्य ऐसी मानसिक संरचना से है, जो व्यक्ति विशेष के मस्तिष्क में सूचनाओं को संगठित तथा व्यवस्थित करने हेतु विद्यमान होती है। यह स्कीमा दो प्रकार का होता है। पहला साधारण स्कीमा तथा दूसरा जटिल स्कीमा। साधारण स्कीमा मोटरकार या खिलौने के स्कीमा से समझा जा सकता है। इसी तरह इस अन्तरिक्ष का निर्माण कैसे हुआ या सूर्य क्या है? आदि जटिल स्कीमा के उदाहरण हैं।
पियाजे के अनुसार, बच्चे के स्कीमा को संशोधित व समायोजित करने में दो प्रक्रियाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।
1. आत्मसातीकरण 2. समायोजन ।
आत्मसातीकरण से तात्पर्य है, बच्चा अपने पूर्व स्कीमा में, नए ज्ञान को आत्मसात् कर लेता है, जबकि समायोजन में बच्चा नई सूचना या स्कीमा को वातावरण के अनुसार समायोजित कर लेता है।
Promotional Banner