जॉन डीवी के अनुसार शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया त्रिध्रुवीय होती है, जो एक विशेष पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षक एवं शिक्षार्थी के मध्य सम्पन्न होती है। अतः शिक्षण प्रक्रिया को उद्देश्यपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए शिक्षक को छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि जब तक बच्चे प्रश्न नहीं पूछेगे, तब तक शिक्षण एकमार्गी ही रहेगा। तथा बच्चों की समस्या एवं कठिनाइयों को जाने बिना उनका समाधान नहीं किया जा सकेगा।