पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं ?
A
भाषा विकास
B
यौन विकास
C
संज्ञात्मक विकास
D
सामाजिक विकास
लिखित उत्तर
Verified by Experts
The correct Answer is:
C
जीन पियाजे मुख्य रूप से संज्ञात्मक विकास के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने बालकों के संज्ञात्मक विकास की चार अवस्थाओं का विवरण दिया है जिसके माध्यम से बच्चों में संज्ञात्मक विकास होता है। ये चार अवस्थाएँ है - 1 . संवेदी पेशीय अवस्था (सेंसरी मोटर स्टेज ) जन्म से लेकर 2 वर्ष की अवधि तक। 2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था 2 वर्ष से 7 वर्ष तक की अवस्था की मानसिक स्थिति । 3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था 7 वर्ष से 12 वर्ष तक , इस अवस्था में बालकों में संक्रियात्मक विचारों की क्षमता का विकास होता है। 4. औपचारिक संक्रियात्मक की अवस्था यह अवस्था 12 वर्ष से वयस्कावस्था तक चलती है तथा इस अवस्था में बालक का चिंतन ,अधिक अमूर्त , लचीला और तार्किक हो जाता है।