कोलबर्ग के सिद्धान्त के पूर्व-परम्परागत स्तर के अनुसार, कोई नैतिक निर्णय लेते समय एक व्यक्ति निम्नलिखित में से किस तरफ प्रवृत्त होगा?
A
व्यक्तिगत आवश्यकताएँ तथा इच्छाएँ
B
व्यक्तिगत मूल्य
C
पारिवारिक अपेक्षाएँ
D
अन्तर्निहित सम्भावित दण्ड
लिखित उत्तर
Verified by Experts
The correct Answer is:
D
कोलबर्ग के सिद्धान्त के पूर्व-परम्परागत स्तर में बालकों में नैतिक तर्कणा का आधार दूसरों के मानकों से निर्धारित होता है। वह बड़ों के प्रति सम्मान दिखाता है ताकि उसे दण्ड न मिले। अतः इस स्तर पर नैतिक निर्णय लेते समय एक व्यक्ति अन्तर्निहित सम्भावित दण्ड की तरफ प्रवृत्त रहता है।