सीखना, सीखने वाले के संवेगों से प्रभावित होता है। अर्थात् व्यक्ति जीवन में बहुत सी बातें सीखते हैं तथा बहुत से कार्य करते हैं कभी कभी जब हम कोई नया कार्य करते हैं तो ऐसा लगता है कि इस नवीन कार्य को पूरा करने या सोचने में कुछ पहले सीखा हुआ ज्ञान तथा अनुभव काम में आ रहा है।