Home
Class 14
CDP
एक शिक्षक अपने लोकतान्त्रिक स्वभाव के का...

एक शिक्षक अपने लोकतान्त्रिक स्वभाव के कारण विद्यार्थियों को पूरी कक्षा में कहीं भी बैठने की अनुमति देता है। कुछ शिक्षार्थी एक-साथ बैठते हैं और चर्चा करते हैं या सामूहिक पठन करते हैं। कुछ चुपचाप बैठकर अपने-आप पढ़ते हैं। एक अभिभावक को यह पसन्द नहीं आता। इस स्थिति से निबटने का निम्न में से कौन-सा तरीका सबसे बेहतर हो सकता है?

A

अभिभावकों को प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत करनी चाहिए

B

अभिभावकों को प्रधानाचार्य से अनुरोध करना चाहिए कि वे उनके बच्चे का अनुभाग बदल दें

C

अभिभावकों को शिक्षक पर विश्वास व्यक्त करना चाहिए और शिक्षक के साथ समस्या पर चर्चा करनी चाहिए

D

अभिभावकों को उस विद्यालय से अपने बच्चे को निकाल लेना चाहिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

यदि एक अध्यापक अपने लोकतान्त्रिक स्वभाव के कारण विद्यार्थियों को पूरी कक्षा में कहीं भी बैठने की अनुमति देता है, तो इससे छात्रों में अनजाने भय की समाप्ति होगी। छात्र अपने साथी छात्रों के साथ बैठकर सामूहिक चर्चा, पठन आदि कार्यों में लीन दिखेंगे। हो सकता है इससे छात्रों को कुछ अधिक स्वतन्त्रता मिल जाए, जिससे उनके बिगड़ने की सम्भावना हो, किन्तु इस स्थिति में भी अभिभावकों को शिक्षक पर विश्वास व्यक्त करना चाहिए और शिक्षक के साथ समस्या पर चर्चा करनी चाहिए।
Promotional Banner