Home
Class 14
HINDI
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर द...

निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
रोना और मचल जाना भी क्या आनन्द दिखाते थे।
बड़े-बड़े मोती-से आँसू, जयमाला पहनाते थे।
मैं रोई, माँ काम छोड़कर आई, मुझको उठा लिया।
झाड़-पोंछकर चूम-चूम गीले गालों को सुखा दिया।
आ जा बचपन ! एक बार फिर दे-दे अपनी निर्मल शान्ति।
व्याकुल व्यथा मिटाने वाली, वह अपनी प्राकृत विश्रान्ति वह भोली-सी मधुर सरलता, वह प्यारा जीवन निष्पाप।
क्या फिर आकर मिटा सकेगा तू मेरे मन का सन्ताप?
मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी।
नंदन-वन-सी फूल उठी, यह छोटी-सी कुटिया मेरी।
'नन्दन-वन-सी फूल उठी, यह छोटी-सी कुटिया मेरी' का भाव है

A

कुटिया सुन्दर हो गई

B

कुटिया में आनन्द उमड़ उठा

C

कुटिया में शान्ति छा गई

D

छोटी कुटिया बड़ी हो गई

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

कविता की नायिका अपने बचपन की स्मृतियों में खोकर उसे पुनः लौटने का आग्रह करती है, तभी उसकी बिटिया बोल उठती है। जिससे उसका हृदय आनन्दित हो उठता है और वह अपने घर की तुलना नन्दन वन से करती है जहाँ आनन्द ही आनन्द है।
Promotional Banner