Home
Class 14
HINDI
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर द...

निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
रोना और मचल जाना भी क्या आनन्द दिखाते थे।
बड़े-बड़े मोती-से आँसू, जयमाला पहनाते थे।
मैं रोई, माँ काम छोड़कर आई, मुझको उठा लिया।
झाड़-पोंछकर चूम-चूम गीले गालों को सुखा दिया।
आ जा बचपन ! एक बार फिर दे-दे अपनी निर्मल शान्ति।
व्याकुल व्यथा मिटाने वाली, वह अपनी प्राकृत विश्रान्ति वह भोली-सी मधुर सरलता, वह प्यारा जीवन निष्पाप।
क्या फिर आकर मिटा सकेगा तू मेरे मन का सन्ताप?
मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी।
नंदन-वन-सी फूल उठी, यह छोटी-सी कुटिया मेरी।
बच्चे की आँखों से निकलते आँसुओं को देखकर क्या अनुभूति होती है?

A

सुख की

B

विजय की

C

प्यार की

D

कष्ट की

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

बच्चे की आँखों से निकलते आँसुओं को देखकर माँ का रसोई से भाग आना .प्यार. को दर्शाता है। इसी से प्यार की अनुभूति होती है।
Promotional Banner