Home
Class 14
HINDI
जब नहीं था इन्सान धरती पर थे जंगल ...

जब नहीं था
इन्सान
धरती पर थे जंगल
जंगली जानवर, परिन्दे
इन्हीं सबके बीच उतरा
इन्सान
और घटने लगे जंगल
जंगली जानवर, परिन्दे
इन्सान
बढ़ने लगा बेतहाशा
अब कहाँ जाते जंगल,
जंगली जानवर, परिन्दे
प्रकृति किसी के साथ
नहीं करती नाइन्साफी
सभी के लिए बनाती है जगह
सो अब
इन्सानों के भीतर उतरने लगे हैं
जंगल, जंगली जानवर
और परिन्दे
धरती पर इन्सान के आने के बाद क्या हुआ?

A

जंगल घटने लगे

B

जानवर घटने लगे

C

पक्षी घटने लगे

D

ये सभी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

धरती पर इन्सान के आने के बाद जंगल घटने लगे, जानवर घटने लगे तथा पक्षी भी घटने लगे।
Promotional Banner