Home
Class 14
HINDI
जब नहीं था इन्सान धरती पर थे जंगल ...

जब नहीं था
इन्सान
धरती पर थे जंगल
जंगली जानवर, परिन्दे
इन्हीं सबके बीच उतरा
इन्सान
और घटने लगे जंगल
जंगली जानवर, परिन्दे
इन्सान
बढ़ने लगा बेतहाशा
अब कहाँ जाते जंगल,
जंगली जानवर, परिन्दे
प्रकृति किसी के साथ
नहीं करती नाइन्साफी
सभी के लिए बनाती है जगह
सो अब
इन्सानों के भीतर उतरने लगे हैं
जंगल, जंगली जानवर
और परिन्दे
प्रकृति किसके प्रति नाइन्साफी नहीं करती?

A

जंगल के प्रति

B

पशु-पक्षियों के प्रति

C

इन्सानों के प्रति

D

ये सभी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

प्रकृति जंगल या पशु-पक्षी या इंसानों के प्रति नाइन्साफी नहीं करती। इन सभी के साथ प्रकृति सदैव न्याय करती है। यह प्रकृति का नियम है।
Promotional Banner