Home
Class 14
HINDI
जब नहीं था इन्सान धरती पर थे जंगल ...

जब नहीं था
इन्सान
धरती पर थे जंगल
जंगली जानवर, परिन्दे
इन्हीं सबके बीच उतरा
इन्सान
और घटने लगे जंगल
जंगली जानवर, परिन्दे
इन्सान
बढ़ने लगा बेतहाशा
अब कहाँ जाते जंगल,
जंगली जानवर, परिन्दे
प्रकृति किसी के साथ
नहीं करती नाइन्साफी
सभी के लिए बनाती है जगह
सो अब
इन्सानों के भीतर उतरने लगे हैं
जंगल, जंगली जानवर
और परिन्दे
'जंगल' का पर्यायवाची नहीं है ।

A

बगीचा

B

वन

C

कानन

D

अरण्य

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

जंगल के विभिन्न पर्याय-वन, विटप, कानन, अरण्य आदि हैं, जबकि बगीचा जंगल का पर्याय न होकर बाग का पर्याय है।
Promotional Banner