Home
Class 14
HINDI
मनु बहन ने पूरे दिन की डायरी लिखी, लेकि...

मनु बहन ने पूरे दिन की डायरी लिखी, लेकिन एक जगह लिख दिया, 'सफाई वगैरह की।'
गांधीजी प्रतिदिन डायरी पढ़कर उस पर अपने हस्ताक्षर करते थे।
आज की डायरी पर हस्ताक्षर करते हुए गांधीजी ने लिखा, “कातने की गति का हिसाब लिखा जाए। मन में आए हुए विचार लिखे जाएँ। जो-जो पढ़ा हो, उसकी टिप्पणी लिखी जाए। 'वगैरह' का उपयोग नहीं होना चाहिए। डायरी में ‘वगैरह' शब्द के लिए कोई स्थान नहीं है
जिसने जो पढ़ा हो, वह लिखा जाए। ऐसा करने से पढ़ा हुआ कितना पच गया है, यह मालूम हो जाएगा। जो बातें हुई हों, वे लिखी जाएँ। मनु ने अपनी गलती का अहसास किया और डायरी विद्या की पवित्रता को समझा।
गांधीजी ने पुन: मनु से कहा – “डायरी लिखना आसान कार्य नहीं है। यह इबादत करने जैसी विधा है। हमें शुद्ध व सच्चे रूप से प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना को निष्पक्ष रूप से लिखना चाहिए चाहे कोई बात हमारे विरुद्ध ही क्यों न जा रही हो। इससे हममें सच्चाई स्वीकार करने की शक्त्रि प्राप्त होगी।" (गांधीजी के रोचक संस्मरण)
डायरी लिखना इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि

A

इससे व्यक्ति का समय अच्छा गुजर जाता है

B

इसमें व्यक्ति स्वयं का विश्लेषण करता है और स्व-मूल्यांकन भी करता है

C

इससे व्यक्ति पूरे दिन किए गए जमा-खर्च का हिसाब-किताब कर सकता है

D

गांधीजी इसे महत्त्वपूर्ण मानते हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

डायरी लिखना इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें व्यक्ति स्वयं का विश्लेषण करता है और स्व-मूल्यांकन भी करता है।
Promotional Banner